फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: इस विश्व कप के सबसे बेहतरीन कैच, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं, अफ्रीका को बाहर करने वाला कैच सबसे ऊपर

Mon, 07 Nov 2022 05:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

नीदरलैंड के वान डर मर्व ने शानदार कैच पकड़कर डेविड मिलर को आउट किया था। उनके इस कैच की वजह से मैच पलट गया था और दक्षिण अफ्रीका हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। इसे अब तक टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 12
ग्लेन फिलिप्स और वान डर मर्व के कैच को बेस्ट माना जा रहा है - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप 2022 में अब सिर्फ तीन मुकाबले रह गए हैं। क्वालीफाइंग राउंड के बाद सुपर-12 राउंड के मुकाबले भी खत्म हो गए हैं। अब सेमीफाइनल के मुकाबले और फाइनल मैच होना बाकी है। भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब तक इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया तो कुछ गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। इस बीच कई खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से भी क्रिकेट जगत में नाम बनाया। 

यहां हम इस टूर्नामेंट के अब तक के सबसे बेहतरीन कैच के बारे में बता रहे हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यागा आठ अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के किसी खिलाड़ी का कैच इस टूर्नामेंट के बेहतरीन कैचों में शामिल नहीं है। 

T20 WC: 2007 विश्व कप की तरह भारत-पाकिस्तान में होगा फाइनल! हजारों दर्शकों के बीच 2017 का बदला लेने का मौका

विज्ञापन

वान डर मर्व

2 of 12
वान डर मर्व के एक कैच ने दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से बाहर कर दिया - फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के मैच में वान डर मर्व ने बेहतरीन कैच पकड़कर डेविड मिलर को आउट किया था। उन्होंने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा था। उनका कैच इसलिए भी मुश्किल था, क्योंकि उन्हें पीछे भागते हुए ऊपर की तरफ देखना था और सूर्य भी उनकी आंखों के सामने था। ऐसे में उन्होंने बेहतरीन कैच पकड़कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इसी वजह से उनके कैच को इस टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन

राइली रूसो

3 of 12
राइली रूसो का कैच - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इफ्तिखार अहमद का शानदार कैच पकड़ा था। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर कमाल की समझदारी दिखाई थी और अपनी टीम को लगातार तीसरी गेंद पर विकेट लेने में मदद की थी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम यह मैच हार गई थी। 
 

रेयान बर्ल

4 of 12
रेयान बर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और जिम्बाब्वे के मैच में रेयान बर्ल ने बेहतरीन कैच पकड़कर ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा था। हालांकि, पंत के आउट होने से दक्षिण अफ्रीका को कोई खास फायदा नहीं मिला और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया, लेकिन बाउंड्री के पास बर्ल ने बेहतरीन कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। 
 
विज्ञापन

ग्लेन फिलिप्स

5 of 12
ग्लेन फिलिप्स का शानदार कैच - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने सुपर-12 राउंड के पहले ही मैच में शानदार कैच पकड़ा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिश को पवेलियन भेजने के लिए बेहतरीन डाइव लगाई थी और कैच पकड़कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में योगदान दिया था। 
 
विज्ञापन

लियम लिविंगस्टोन

6 of 12
लियम लिविंगस्टोन - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के मैच में लियम लिविंगस्टोन ने अपनी शानदार फील्डिंग का नमूना दिखाया था। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरातुल्लाह जजई ने कट शॉट खेला था और गेंद तेजी से बाउंड्री के बाहर जा रही थी, लेकिन लिविंगस्टोन बाउंड्री लाइन से भागते हुए अंदर की तरफ आए और शानदार कैच पकड़कर जजई को आउट कर दिया। 
 
विज्ञापन

जोस बटलर 

7 of 12
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 10 कैच पकड़े थे। अफगानिस्तान की टीम इस मैच में ऑल आउट हो गई थी और सभी बल्लेबाज कैच आउट हुए थे। इसी मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने विकेट की पीछे शानदार कैच पकड़ा था। मोहम्मद नबी ने लेग स्टंप के बाहर जा रही गेंद पर बल्ला लगाया था और उन्हें चार रन मिलने तय थे, लेकिन बीच में जोस बटलर आ गए और हवा में उड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा। 
 

असेन बंडारा

8 of 12
असेन बंडारा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के असेन बंडारा ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया था। शुरुआती मैच खेलने के बाद वह टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्हें फील्डिंग का मौका मिला और उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। मैक्सवेल ने बेहतरीन शॉट खेला था और गेंद तेजी से बाउंड्री लाइन के बाहर जा रही थी। इस बीच बंडारा ने बाउंड्री लाइन गजब का नियंत्रण दिखाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा और मैक्सवेल को पवेलियन भेज दिया। 
 

आदिल राशिद

9 of 12
आदिल राशिद - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के मैच में आदिल राशिद ने भी बेहतरीन कैच पकड़कर अपना नाम बना लिया। अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया था। हालांकि, गेंद उनके बल्ले पर ठीक से आई नहीं। इस स्थिति में उन्हें दो रन मिलने की संभावना थी, लेकिन आदिल राशिद ने अंदर आते हुए बेहतरीन डाइव लगाई और शानदार कैच पकड़ा। 
 

राशिद खान

10 of 12
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया इसके बाद शानदार कैच भी पकड़ा। पैट कमिंस ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी। गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छा नहीं था। बाउंड्री पर खड़े राशिद खान से पहले ही गेंद गिरने वाली थी, लेकिन उन्होंने अंदर भागते हुए डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके बाद उन्होंने 23 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 
 

बाबर आजम

11 of 12
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्लिप में बेहतरीन कैट पकड़ा। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बाबर ने रेजिस चकाभवा का शानदार कैच पकड़ा और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। शादाब खान की गेंद बल्लेबाज के बल्ले में लगकर तेजी से बाबर से दूर जा रही थी, लेकिन उन्होंने तुरंत डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्राउंड्समैन ने किया कमाल

12 of 12
टी20 विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान एक मैदानकर्मी ने भी बेहतरीन कैच पकड़ा। अकरमैन ने बेहतरीन छक्का लगाया और गेंद सीधे दर्शक दीर्घा में पहुंच गई। यहां एक मैदानकर्मी ने अपने बाएं हाथ से शानदार कैच पकड़ा और उसकी जमकर तारीफ हुई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें