फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वर्ल्ड कप के 5 सबसे रोमांचक फाइनल मैच, भारत ने दो बार जीती हारी हुई बाजी

Sat, 20 Apr 2019 01:52 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dhoni and kapil
क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण 30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। अब तक ऑस्ट्रेलिया 5 बार, वेस्टइंडीज और भारत 2 बार, जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान एक-एक बार विश्व कप का टाइटल अपने नाम कर चुके हैं। वैसे तो विश्व कप के फाइनल में हमेशा ही दिग्गज टीमों के बीच बड़ा घमासान देखने को मिला है, लेकिन इनमें से 5 फाइनल मुकाबले रोंगटे खड़े कर देने वाले थे।
 
विज्ञापन

2 of 6
sl vs aus
साल 1996 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप का टाइटल श्रीलंकाई टीम ने जीता था। इस मैच में श्रीलंका का सामना ऑस्ट्रेलिया से था। कंगारुओं ने लंकाई टीम को जीत के लिए 242 रन का लक्ष्य दिया। अंसाका गुरुसिन्हा (65), अरविंद डी सिल्वा (107 नाबाद) और अर्जुना राणातुंगा (47) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने 22 गेंदें और 7 विकेट शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
kapil dev 1983 world cup
इससे पहले साल 1983 में भारत ने तत्कालीन डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 184 रन की चुनौती पेश की थी, बावजूद इसके मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की धमाकेदार गेंदबाजी के दम भारत ने यह मुकाबला 43 रन से जीता।

4 of 6
विश्व कप 2011
साल 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। इस वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। महेला जयवर्धने की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन गौतम गंभीर (97) और एमएस धोनी (91) की धमाकेदार पारियों के दम पर भारत ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन

5 of 6
pak vs eng
साल 1992 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड के ऊपर 249 रन लगाए थे, लेकिन वसीम अकरम और मुश्ताक अहमद (3-3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने 22 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
allan border
इससे पहले साल 1987 का विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर अपने नाम किया था। फाइनल मैच मे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 254 रन की चुनौती रखी थी, लेकिन इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें