फाइल फोटो
विधानसभा चुनाव में भी रही रामलोक की चर्चा
हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान भी रामलोक मंदिर चर्चा में रहा। अधिकतर नेता यहां हाजिरी भरने पहुंचे थे। जिन नेताओं के नाम दर्ज हैं, उनमें विधायक राकेश पठानिया, विक्रम जरियाल, कर्नल धनीराम शांडिल, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, ठाकुर सिंह भरमौरी समेत अन्य शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद कुलदीप राठौर यहां पहुंचे तो गुडि़या मामले में डेढ़ साल से ज्यादा समय से जेल में बंद रहे पूर्व आईजी जहूर जैदी ने छूटते ही यहां हाजिरी भरी।