फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में बेन स्टोक्स बने सुपरमैन, हवा में उछलते हुए एक हाथ से पकड़ा कैच

Fri, 31 May 2019 01:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बेन स्टोक्स कैच - फोटो : social media
क्रिकेट वर्ल्ड कप के 12वें संस्करण का आगाज गुरुवार को हो चुका है। केनिंग्टन ओवल में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
मैच में इंग्लैंड ने हर क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को चारों खाने चित कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
बेन स्टोक्स कैच - फोटो : social media
इस मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स द्वारा एक हाथ से लिया गया कैच चर्चा का विषय बन गया और देखते-देखते वायरल हो गया।

4 of 6
स्टोक्स कैच - फोटो : social media
दरअसल आदिल रशीद के 35वें ओवर की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एंडिल फेलुकवायो ने डीप मिड-विकेट की तरफ काफी उंचा शॉट खेला लेकिन बेन स्टोक्स ने हवा में पीछे की तरफ छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच पकड़ लिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
बेन स्टोक्स कैच - फोटो : social media
बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बेन स्टोक्स ने अपने इस हैरान करने वाले कैच से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 39.5 ओवर में 207 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें