न्यूजीलैंड
- फोटो : file photo
पिछले विश्व कप के बाद से न्यूजीलैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस दौरान टीम आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भी पहुंची। न्यूजीलैंड ने ब्रिटेन पहुंचने से पहले बांग्लादेश को घरेलू सरजमीं पर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। टीम ने प्रबल दावेदार भारत को पहले अभ्यास मैच में हराया, लेकिन दूसरे मैच में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 91 रन से हार मिली।