कोरोना काल में ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियां 8 जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट से दोबारा शुरू हुई। खाली स्टेडियम, बिना दर्शकों के शोर, सामजिक दूरी का पालन, गेंद चमकाने के लिए लार की जगह सिर्फ पसीने का इस्तेमाल जैसे कई नए नियमों ने इस मैच को ऐतिहासिक बना दिया था और मेहमान कैरेबियाई टीम ने इसे अपने नाम कर यादगार भी बना दिया।