हाल ही में होंडा ने अपनी Honda X-Blade को भारत में लॉन्च किया है। इसका 160 सीसी सेगमेंट में Bajaj Pulsar NS160 से सीधा और कड़ा मुकाबला है। इन दोनों ही बाइक्स में BS6 इंजन दिया है। दोनो ही बाइक्स का लुक काफी स्टाइलिश है, जो युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का कम्पेरिजन करेंगे। हम आपको यहां इन बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताएंगे। इसके बाद खुद तय कर सकेंगे कि खासियत और आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर है। डालते हैं इन दोनों ही बाइक्स के फीचर पर एक नजर,
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
2020 Honda Xblade
- फोटो : honda2wheelersindia
इंजन
Honda X-Blade BS6 में पावर के लिए 162.71 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, BS6 इंजन दिया गया है।
Bajaj Pulsar NS160 में पावर के लिए 160.3 सीसी का ऑयल कूलड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
Honda X-Blade BS6 का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 hp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 14.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
Bajaj Pulsar NS160 का इंजन 9000 आरपीएम पर 17.2 PS की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.6Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन
Honda X-Blade BS6 में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
Bajaj Pulsar NS160 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
3 of 5
Bajaj Pulsar NS160
- फोटो : Bajaj Auto
सस्पेंशन
Honda X-Blade के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में हाईड्रॉलिक, मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
Bajaj Pulsar NS160 में एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ टेलिस्कोपिक दिया है। वहीं, इसके रियर में नाइट्रॉक्स मोनोशॉक अबजॉर्बर के साथ केनिस्टर दिया है।
ब्रेकिंग
Honda X-Blade के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक या 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें आपको ABS फीचर मिलता है।
Bajaj Pulsar NS160 फ्रंट में 260 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें ABS फीचर दिया गया है।
4 of 5
Honda X Blade BS6
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
डायमेंशन
Honda X-Blade की लंबाई 2013 मिलीमीटर, चौड़ाई 786 मिलीमीटर, ऊंचाई 1115 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1347 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर और लंबाई 582 मिलीमीटर है।
Bajaj Pulsar NS160 की लंबाई 2017 मिलीमीटर, चौड़ाई 803.5 मिलीमीटर और ऊंचाई 1060 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1372 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 177 मिलीमीटर है।
वजन
Honda X-Blade के सिंगल डिस्क वेरिएंट का वजन 143 किलोग्राम है। वहीं, इसके डबल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वजन 144 किलोग्राम