फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: वसीम जाफर, जो सिर्फ खेल ही नहीं रहे हैं, रिकॉर्ड्स के अंबार भी लगा रहे हैं

Sun, 16 Feb 2020 12:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Wasim Jaffer
वसीम जाफर, एक ऐसा बल्लेबाज जो लाइमलाइट से कोसों दूर सिर्फ क्रिकेट खेल रहा है और गजब खेल रहा है। वसीम उस उम्र में पिच पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा रहे हैं, जिस उम्र में खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह देते हैं। जाफर उस पिच पर अपना पसीना बहा रहे हैं, जहां मीडिया का कैमरा नहीं पहुंचता। वो पिछले 12 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर जमकर रन बना रहे हैं। जाफर का आज जन्मदिन है, वो आज 42 साल के हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Wasim Jaffer
फिलहाल जाफर विदर्भ से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं। वह घरेलू क्रिकेट सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपने 12,000 रन पूरे किए। वह रणजी ट्रॉफी में 12 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Wasim Jaffer
वसीम जाफर के नाम सबसे अधिक रणजी मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उनके नाम ही इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड है। जाफर ने रणजी ट्रॉफी में 36 शतक लगाए हैं। 1996 में पहला फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले जाफर अब तक 260 प्रथमश्रेणी मैच और 118 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं।

4 of 5
वसीम जाफर
जाफर भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वन-डे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जाफर ने टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।  भारतीय घरेलू क्रिकेट वसीम जाफर के बिना अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Wasim Jaffer
 वसीम जाफर  इंडियन प्रीमियर लीग में नए भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें आईपीएल के आगामी सत्र के लिए किंग्स इलेवन पंजाब  बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें