फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

Mon, 12 Sep 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बीसीसीआई - फोटो : getty
बीसीसीआई ने टीम इंडिया का सेलेक्शन करने वाले चयनकर्ताओं के चयन के लिए एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। अब तक चयनकर्ता अलग-अलग जोन के आधार पर चुने जाते थे। मगर लोढ़ा कमेटी के सुझावों के बाद बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं के चयन पर बड़ा फैसला लिया है। जानते हैं नई प्रक्रिया में कौन सी बातें होंगी खास:
Trending Videos
विज्ञापन

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

2 of 9
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
पुरुष, महिला और जूनियर खिलाड़ियों के सेलेक्शन के लिए पहली बार सेलेक्टर्स का चुनाव इंटरव्यू के जरिए होगा। इसस पहले हर जोन से एक चयनकर्ता चुना जाता था।
विज्ञापन

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

3 of 9
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
इंटरव्यू के लिए बीसीसीआई ने एक विज्ञापन जारी कर 10 तारीख से आवेदन मांगे है। इच्छुक दावेदार 14 तारीख तक आवेदन दे सकते हैं।

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

4 of 9
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
हालांकि लोढ़ा कमेटी ने अपने सुझाव में कहा था कि केवल पूर्व टेस्ट खिलाड़ी ही चयनकर्ता बनने के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें संन्यास लिए 5 साल या उससे अधिक का समय हो गया हो।
विज्ञापन

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

5 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
मगर बीसीसीआई ने अपने विज्ञापन में कहा है कि आवेदक के पास भारत के लिए टेस्ट या वनडे खेलने का अनुभव हो या फिर भारत में 50 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। इस मापदंड पर खरे उतरने वाले आवेदकों पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

6 of 9
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
जूनियर टीम के लिए भी बीसीसीआई ने 50 फर्स्ट क्लास मैचों की मापदंड रखा है। लोढ़ा कमेटी ने 25 मैचों का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

7 of 9
टीम इंडिया - फोटो : twitter
इसके अलावा बीसीसीआई की शर्तों में 60 साल की उम्र सीमा भी है। साथ ही पूर्व सेलेक्टर आवेदन नहीं कर सकते, न ही किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी में उनका कोई रोल होना चाहिए और उनका अपराध मुक्त रिकॉर्ड होना भी आवश्यक है।

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

8 of 9
टीम इंडिया - फोटो : twitter
हालांकि बीसीसीआई ने स्पष्ट नहीं किया कि वो लोढ़ा कमेटी के सुझाव के अनुसार तीन सदस्यों के सेलेक्शन पेनल को मानेगा। पहले 5 चयनकर्ता चुने जाते थे। मगर लोढ़ा कमेटी मे 5 के बजाय 3 सेलेक्टर्स की पैरवी की थी।
विज्ञापन

चयनकर्ता बनने के लिए अब देना होगा इंटरव्यू, ये रहीं BCCI की शर्तें

9 of 9
टीम इंडिया - फोटो : Facebook
लेकिन कई पूर्व सेलेक्टर्स इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते है। उनका मानना है कि देश में क्रिकेटरों, मैचों और टीमों की संख्या के चलते 5 सेलेक्टरों की आवश्यकता है। 3 सेलेक्टरों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें