कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। यहां 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली की अगुवाई में टेस्ट मैच में उतरते ही भारत 500 टेस्ट मैच खेलने वाले देशों के क्लब में शामिल जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
2 of 9
विराट कोहली
टीम इंडिया अगला मैच खेलते ही टेस्ट इतिहास में 500 मैच खेलने वाली दुनिया की चौथी टीम बन जाएगी। भारत 500 टेस्ट खेलने वाला एशिया का पहला देश होगा। उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली अन्य टीमें हैं इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज। इस मामले में सातवें नंबर पर है पाकिस्तान की टीम जो भारत से करीब 100 मैच पीछे है, लेकिन जीत के मामले में भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ एक जीत का ही अंतर है।
विज्ञापन
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
3 of 9
England Team
- फोटो : Reuters
वैसे, सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम दर्ज है। इंग्लिश टीम 1877 से लेकर अब तक 976 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 350 मैचों में जीत हासिल हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 791 टेस्ट खेले जिसमें रिकॉर्ड 372 जीत हासिल की है।
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
4 of 9
वेस्टइंडीज
तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज ने 517 टेस्ट मैच खेले हैं और 164 में जीत हासिल की। तो टीम इंडिया ने अब तक 499 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें भारत को 129 में जीत मिली।
विज्ञापन
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
5 of 9
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : reuters
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसने अब तक 412 टेस्ट मैच खेले हैं और उसे सिर्फ 85 में ही जीत हासिल हुई है। छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है और उसने अब तक 402 टेस्ट खेले हैं। वहीं, इस समय टेस्ट में पहली बार नंबर वन टीम बनी पाकिस्तान ने कुल 399 मैच खेले हैं जिसमें उसे 128 में जीत मिली और भारत से एक जीत ही पीछे है।
विज्ञापन
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
6 of 9
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट टीम का 500वां टेस्ट मैच खेलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और ग्रीनपार्क में होने पर बीसीसीआई ने यहीं पर जश्न मनाने का फैसला किया है। इस जश्न में अभी तक भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले सभी जीवित कप्तानों को बुलाया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। रविवार को आईपीएल चेयरमैन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
7 of 9
- फोटो : PTI
उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि बीसीसीआई ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं और टेस्ट टीम के सभी पूर्व कप्तानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री, श्रीकांत, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले जैसे बड़े चेहरे मुख्य होंगे।
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
8 of 9
राजीव शुक्ला
- फोटो : getty
राजीव शुक्ला ने बताया कि समारोह में पूर्व टेस्ट कप्तानों, भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के लिए रात्रि भोज का खास आयोजन किया जाएगा। इस भोज में पूर्व कप्तान अपने पुरानी यादें भी साझा करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
9 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : getty
टीम इंडिया का यह 500 वां टेस्ट मैच होगा। इस सफर की शुरुआत 1932 से हुई थी, तब भारतीय टीम के कप्तान सीके नायडू हुआ करते थे। उनकी कप्तानी में देश ने पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन उस मैच में उसे हार मिली थी।