फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL मैच फिक्सिंग को लेकर मचा बवाल, BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 01 Apr 2019 12:13 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishabh pant
IPL का शायद ही कोई ऐसा सीजन बीता हो जिसका किसी विवाद से नाता न रहा हो। ऐसा ही एक बड़ा विवाद इस सीजन से भी जुड़ गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रॉबिन उथप्पा के चौका लगाने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। स्टंप्स के पीछे से पंत की आवाज सुनते ही कोलकाता के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा चौका लगा देते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
lalit modi
इस वीडियो को लेकर आलचकों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। लोगों का कहना है कि आईपीएल में खुलेआम मैच फिक्सिंग हो रही है और बीसीसीआई के अधिकारी खामोश बैठे हैं। सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बहस को पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भी हवा दे दी है।
विज्ञापन

3 of 5
ललित मोदी
दरअसल ललित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होनें लिखा, 'क्या यह मजाक है, इस पर विश्वास करना मुश्किल है। मैच फिक्सिंग का स्तर शीर्ष पर पहुंच चुका है।' उन्होंने बीसीसीआई और आईसीसी के आला अधिकारियों पर तंज कसते हु लिखा, 'कब जागोगे' इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी अपलोड किया गया है।

4 of 5
rishabh pant
यह वीडियो दिल्ली-कोलकाता के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले का है। वीडियो में कोलकाता के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के सामने दिल्ली के स्पिनर संदीप लामिछाने के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं। वीडियो में लामिछाने की गेंद पर उथप्पा को चौका जड़ते हुए दिखाया गया है। यह चौका लगाने से पहले ही विकेटकीपर ऋषभ पंत लामिछाने से कह रहे हैं, 'ये तो वैसे भी चौका है'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BCCI
वीडियो पर बीसीसीआई की प्रतिक्रिया
हालांकि इस वीडियो पर बीसीसीआई अपनी प्रतिक्रिया पहले ही स्पष्ट कर चुकी है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'पंत ने इस वाक्य से पहले क्या कहा किसी ने नहीं सुना। वह कप्तान अय्यर से ऑफ साइड पर फील्डर बढ़ाने के लिए कह रहे हैं, ताकी चौका बचाया जा सके। यह दुर्भाग्य की बात है कि सोशल मीडिया पर एक अपूर्ण क्लिपिंग चल रही है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें