फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर यही हालात रहे, तो दिवालिया हो सकता है बीसीसीआई

Thu, 09 Mar 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : ESPN
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई पर दिवालिया होने का खतरा मंडरा रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासन समिति और राज्य क्रिकेट संघों की बीच चल रही खींचातान का सीधा असर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर पड़ सकता है। दोनों के बीच जारी घमासान का ठीकरा आईपीएल पर फूटने के आसार है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, "यदि आईपीएल के साथ छेड़छाड़ हुई, तो यह बेहद घातक साबित होगा। अगर आईपीएल 2017 का आयोजन नहीं हुआ तो बीसीसीआई को 2,500 करोड़ का नुकसान होगा और उसका दिवालिया निकल जाएगा।"

आईपीएल के दौरान हर राज्य संघ को 60 लाख रुपए प्रति मैच के हिसाब से पैसा मिलता है। इसमें से 30 लाख रुपए बीसीसीआई देते है और बाकी रकम टीम फ्रेंचाइजी से मिलती है। इस पैसे को मैच, प्रैक्टिस, मैदान की तैयारी, पिच, आदि पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य क्रिकेट संघ के पाले में है गेंद

सुप्रीम कोर्ट
पिछले कुछ समय से राज्य संघों को कुछ पैसा एडवांस मिलता है और बाकी का पैसा टूर्नामेंट के दौरान दिया जाता रहा है। हालांकि इस बार स्थिति काफी बदल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य संघ जब तक लोढ़ा समिति की सिफारिशें नहीं मान लेते, तब तक उन्हें फंड नहीं दिया जाएगा। इसी आदेश के वजह से भारत के साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज भी खटाई में पड़ गई थी।

हालांकि, सु्प्रीम कोर्ट ने इन मैचों की मेजबानी को देश की अंतरराष्ट्रीय छवि बताते हुए फंड जारी कर दिए थे, मगर आईपीएल के लिए वो इस विशेष छूट मिलने की संभावन नजर नहीं आ रही। बोर्ड को अब भी उम्मीद है कि कोर्ट फंड जारी कर देगा। गौरतलब है कि 5 अप्रैल से शुरू होने वाला आईपीएल क्रिकेट दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में गिना जाता है और इस साल अपने 10 सीजन पूर कर लेगा।

अब इस मेगा लीग के भविष्य के मद्देनजर गेंद राज्य क्रिकेट संघ के पाले में है। दिलचस्प होगा कि राज्य क्रिकेट संघ अपने पिटारे से क्या निकालते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें