फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में हो सकता है बड़ा बदलाव, आठ की बजाए इतनी टीमें उतर सकती हैं मैदान में

Thu, 21 Nov 2019 11:31 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2019 - फोटो : पीटीआई
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अगले साल बड़ा बदलाव हो सकता है। आने वाले साल में आईपीएल से एक नई टीम जुड़ सकती है। चर्चा थी की बोर्ड इस लीग में दो और नई टीम को शामिल कर सकता है, लेकिन अब बात समाने आ रही है कि बोर्ड सिर्फ एक नई टीम को जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। बीसीसीआई की 2020 से दो नई आईपीएल टीमों के लिए टेंडर की योजना फिलहाल नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड अगले साल की शुरुआत में सिर्फ एक नई फ्रैंचाइजी लाना चाहता है।
विज्ञापन

2 of 4
IPL 2019 - फोटो : TWITTER
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आईपीएल में 10 टीम के बजाय साल 2022 तक सिर्फ 9 ही टीमें हो सकती हैं। इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि बोर्ड के पास इस समय 90 से अधिक मैचों की मेजबानी करने के लिए विंडो की कमी है। आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के कारण, बीसीसीसीआई की ओर से 9 टीमों के आईपीएल टूर्नामेंट को अनुमित मिलेगी जिसमें कुल 76 मैच खेले जाएंगे। इसके लिए मौजूदा विंडो को बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
आईपीएल 2019
दूसरा बड़ा कारण बीसीसीआई नई फ्रेंचाइजी के लिए करीब 2000 करोड़ रुपये के आसपास के बेस प्राइस पर विचार कर रहा है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि एक से अधिक जगह उस तरह के निवेश को आकर्षित करेंगे या नहीं। सूत्रों की माने तो निवेशकों की कमी नहीं हैं, लेकिन मुद्दा यह है कि क्या टेबल पर पर्याप्त खरीदार आते हैं जहां बोली एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अहमदाबाद के मोटेरा में सरदार पटेल स्टेडियम तैयार हो रहा है और मैच के आयोजन के लिए अगले साल मार्च तक उपलब्ध हो सकता है। 1.1 लाख की क्षमता वाले इस स्टेडियम के लिए, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा, ऐसे में उसकी खुद की फ्रेंचाइजी नहीं होने का मतलब नजर नहीं आता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि अहमदाबाद में क्रिकेट के उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए ऐसा हो सकता है कि गुजरात की फ्रेंचाइजी आईपीएल से जुड़ने वाली नई टीम हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें