फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेयरस्टो-वॉर्नर ही नहीं, ये बल्लेबाज भी लगा चुके हैं टी-20 की एक पारी में दो शतक

Mon, 01 Apr 2019 08:35 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : File photo
इंडियन टी-20 लीग में रविवार को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने, जिसमें से एक है जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर का शतक। बेयरस्टो ने 56 गेंद पर कुल 114 रन जबकि वॉर्नर ने 55 गेंद पर कुल 100 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वो टी-20 क्रिकेट में एक पारी में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। साथ ही उन्होंने बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की भी बराबरी कर ली। 
विज्ञापन

2 of 4
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : ipl
इंडियन टी-20 लीग में यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब किसी टीम के दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाया है। इससे पहले साल 2016 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने गुजरात लायंस के खिलाफ एक ही पारी में शतक बनाए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
रीले रोसू और एलेक्स हेल्स - फोटो : Social media
इसी साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एलेक्स हेल्स और रीले रोसू भी यह कारनामा कर चुके हैं। सी विकिंग्स के खिलाफ और रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए हेल्स ने 48 गेंद पर 100 रन और रोसू ने 51 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
केविन ओ ब्रायन और हमिश मार्शल - फोटो : ESPN
टी-20 क्रिकेट में एक पारी में दो शतक लगाने का कारनामा सबसे पहले केविन ओ ब्रायन और हमिश मार्शल ने किया था। साल 2011 में इंग्लैंड में मिडिलसेक्स के खिलाफ ग्लूस्टरशायर की ओर से खेलते हुए केविन ओ ब्रायन ने 52 गेंद पर 119 रन और हमिश मार्शल ने 54 गेंद पर 102 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें