फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से रातभर चैटिंग के कारण क्रिकेट से भटका इंटरनेशनल स्टार का ध्यान, फैंस ने सुनाई खरीखोटी

Mon, 19 Feb 2018 01:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sabbir Rahman
बांग्लादेशी क्रिकेटर शब्बीर रहमान एक बार फिर क्रिकेट फैंस की आलोचनाओं का शिकार हो गए हैं। शब्बीर मैच में ब्रेक के दौरान लड़कियों से चैटिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए। यह वाकया श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मौजूदा सीरीज के दौरान हुआ। फैंस को शब्बीर की यह हरकत बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने इस खिलाड़ी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

2 of 5
शब्बीर रहमान
शब्बीर के आलोचकों का कहना है कि मैदान पर मिडल ऑर्डर बैट्समैन का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पिछले तीनों मैचों में शब्बीर अपने व्यक्तिगत स्कोर को दोहरे अंकों में भी तब्दील नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शब्बीर रहमान - फोटो : espn cricinfo
ऐसे में अपने प्रदर्शन को सुधारने की बजाये वह बेफिजूल की चीजों में अपना समय गंवा रहे हैं। शब्बीर की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

4 of 5
शब्बीर रहमान - फोटो : cricbuzz
आलोचकों का कहना है कि अगर यह खिलाड़ी सोशल मीडिया पर खुद को इतना बिजी रखेगा, तो अपने प्रदर्शन को निखारने के लिए कब काम करेगा?' इस तरह की गतिविधियों से बांग्लादेश क्रिकेट का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sabbir Rahman
यह कोई पहला ऐसा वाकया नहीं है जब शब्बीर अपनी हरकतों के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं। घरेलू क्रिकेट में  1 जनवरी 2018 को ही उन पर छह महीने का बैन लगा था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) ने उन्हें दोषी मानते हुए यह बैन लगाया था। उन पर फील्ड के बाहर जाकर एक फैंस पर भड़कने का आरोप था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें