फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही राशिद खान रच देंगे इतिहास, तोड़ेंगे विश्व रिकॉर्ड

Thu, 05 Sep 2019 08:02 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान युवा स्पिनर राशिद खान के हाथों में होगी। मैदान पर उतरते ही राशिद खान टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच देंगे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राशिद खान
बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही राशिद खान टेस्ट इतिहास में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। राशिद खान 20 वर्ष 350 दिन की उम्र में टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
राशिद खान - फोटो : file photo
इसके साथ ही वो टेस्ट इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बन जाएंगे। राशिद खान को वर्ल्ड कप 2019 के बाद गुलबदीन नाइब की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। 

4 of 6
राशिद खान - फोटो : file photo
राशिद से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने के मामले में पहले स्थान पर जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू हैं। ताइबू ने 20 वर्ष 358 दिन की उम्र में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। तायबू पहली बार वर्ष 2004 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरे थे। लेकिन अब राशिद खान उन्हें पीछे छोड़कर ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
राशिद खान - फोटो : ESPN
बता दें कि ये दोनों टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेलेंगे। कप्तानी को लेकर राशिद ने कहा, 'मैं काफी रोमांचित हूं। यह नई भूमिका है और मैं सकारात्मक रहकर खेल का पूरा मजा लेने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashid khan
सबसे कम उम्र के टेस्ट कप्तान
 
20 साल 358 दिन ततेंदा ताइबू (जिम्बाब्वे)
21 साल 77 दिन नवाब पटौदी (भारत)
22 साल 15 दिन वकार यूनिस (पाकिस्तान)
22 साल 82 दिन ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)
22 साल 115 दिन शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें