फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलक्रिस्ट की इस बात पर भड़के हरभजन, बोले- रोना बंद करो

Wed, 04 Sep 2019 08:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
harbhajan singh
टीम इंडया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से कहा है कि वह मेरे द्वारा ली गई हैट्रिक में अपने विकेट को लेकर रोना बंद करें। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हरभजन सिंह - फोटो : social Media
हरभजन ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस ऐतिहासिक मैच में हैट्रिक ली थी। वह टेस्ट में लगातार तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। हरभजन ने पहले रिकी पोंटिंग, गिलक्रिस्ट और फिर शेन वॉर्न का विकेट लिया था। यह मुकाबला भारत ने 171 रन से जीता था। 
 
विज्ञापन

3 of 4
एडम गिलक्रिस्ट
गिलक्रिस्ट एलबीडब्ल्यू आउट करार दिए गए थे लेकिन रिप्ले में बताया गया था कि गेंद पहले उनके बल्ले पर लगी है। बता दें कि उस समय निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) नहीं होता थी। गिलक्रिस्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हरभजन की हैट्रिक के समय डीआरएस नहीं था।'
 
विज्ञापन

4 of 4
एडम गिलक्रिस्ट
गिलक्रिस्ट के इस ट्वीट का जवाब देते हुए हरभजन ने लिखा, 'आपको लगता है कि अगर आप पहली गेंद पर बच जाते तो ज्यादा देर तक विकेट पर टिक पाते? इस बात पर रोना बंद करो दोस्त। मुझे लगा था कि अपने खेलने वाले दिनों के बाद आप समझदारी की बात करोगे लेकिन कुछ चीजें कभी बदलती नहीं हैं और आप उसके बेहतरीन उदाहरण हो। हमेशा रोते रहते हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें