फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reports: विदाई टेस्ट के लिए ढाका जाएंगे शाकिब अल हसन? स्टार ऑलराउंडर ने दिया चौंकाने वाला जवाब, जानें

Thu, 17 Oct 2024 09:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, जेकर अली, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।
विज्ञापन
1 of 4
शाकिब अल हसन - फोटो : @ICC
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपना विदाई टेस्ट खेलने के लिए ढाका नहीं जाएंगे। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 अक्तूबर से शुरू होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए उन्हें टीम में शामिल किया है। यह मुकाबला दिग्गज के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
शाकिब अल हसन - फोटो : twitter
रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
अब ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह घर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि मैं आगे कहां जाऊंगा, लेकिन यह लगभग तय है कि मैं घर नहीं जाऊंगा। दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में भारत दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने ढाका में विदाई टेस्ट खेलने की इच्छा जताई थी। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, युवा और खेल सलाहकार महमूद शोजिब भुईन ने कहा था कि शाकिब को सुरक्षा की मांग करने से पहले अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए उन्हें टीम का हिस्सा बना लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
शाकिब अल हसन - फोटो : Twitter
दिग्गज ने मांगी माफी
शाकिब ने  बांग्लादेशियों से माफी मांगी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट लिखा- मैं उन सभी छात्रों को श्रृद्धांजलि देता हूं जिन्होंने पक्षपात विरोधी आंदोलन की अगुवाई की और अपनी जान गंवा दी या घायल हो गए। प्रियजनों को खोने की क्षति की कोई भरपाई नहीं कर सकता। बच्चे या भाई को खोने की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। इस नाजुक दौर में मेरी खामोशी से आहत हुए लोगों से मैं क्षमायाचना करता हूं। मैं आपकी जगह होता तो मैं भी दुखी होता।

शाकिब ने आगे लिखा- आप सभी को पता है कि मैं जल्दी ही अपना आखिरी मैच खेलूंगा। मैं आप सभी के सामने विदा लेना चाहता हूं। विदाई के समय उन लोगों से हाथ मिलाना चाहता हूं जिनकी शाबासी ने मुझे बेहतर खेलने के लिये प्रेरित किया। मैं उन लोगों से आंख मिलाना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अच्छा खेलने पर तालियां बजाई और खराब खेलने पर उनकी आंखें भर आई। मेरा मानना है कि विदाई की इस बेला में आप सभी मेरे साथ होंगे। हम सभी मिलकर उस कहानी का समापन करेंगे जिसके नायक मैं नहीं, बल्कि आप सभी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शाकिब अल हसन - फोटो : @ICC
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, जेकर अली, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें