टी20 विश्व कप की शुरुआत में एक दिन का समय रह गया है। इससे पहले टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों के कप्तान साथ आए और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान सभी कप्तानों ने साथ बैठकर फोटो के लिए भी खिंचाई। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महाकुंभ से पहले यह दिन सभी के लिए अहम था, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के लिए यह दिन यादगार बन गया। बाबर इसी दिन 28 साल के हुए और उनके 28वें जन्मदिन पर 15 देशों की टी20 टीम के कप्तान उनके केक काटते समय साथ थे।