फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीम-ओ-शान-शहंशाह हुए बाबर आजम, विराट को दे रहे खुली चुनौती

Wed, 12 Feb 2020 01:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बाबर आजम-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मंगलवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बाबर ने पांचवा स्थान हासिल कर नया कमाल कर दिया है। बाबर ने तीनों फॉर्मेट में टॉप पांच में जगह बनाकर खास उपलब्धि हासिल की। सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के मामले में बाबर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया है। विराट और बाबर के बीच लगातार सर्वश्रेष्ठ बनने की होड़ जारी है। फिलहाल कुछ मामलों में कोहली उनसे आगे हैं, तो कहीं बाबर ने उन्हें मात दी है।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवा स्थान बाबर की अब तक की सबसे बेहतरीन रैंकिंग है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में बाबर ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने 143 रन की पारी खेली और टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। इस वक्त वह तीनों ही फॉर्मेट में टॉप पांच बल्लेबाजों में शुमार हैं।
विज्ञापन

3 of 4
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी बल्लेबाज टी-20 में नंबर एक पर काबिज हैं, वन-डे में वह तीसरे पायदान पर हैं। टेस्ट में उन्होंने पांचवा स्थान हासिल किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के दो फॉर्मेट टेस्ट और वन-डे में शीर्ष पर बरकरार हैं। वहीं टी-20 में कोहली की रैंकिंग 9 है। तीनों फॉर्मेट में टॉप पांच में शामिल होने वाले बाबर इकलौते बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बाबर आजम
पाकिस्तानी टीम के सीमित ओवर के कप्तान बाबर आजम ने 26 टेस्ट में पांच शतक की मदद से 1850 रन बनाए हैं। वन-डे में उन्होंने कुल 3359 रन बनाए हैं। वन-डे में बाबर के बल्ले से कुल 11 शतक निकले हैं। 38 टी-20 मैच में उन्होंने ने कुल 1471 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें