फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ से टिप्स लेकर सफलता का स्वाद चख रहा युवा तेज गेंदबाज

Tue, 13 Nov 2018 10:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni nets
भारतीय परिस्थितियों में तेज गेंदबाज के लिए अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता। भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाज को कई चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होता है। मध्यप्रदेश के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने संकेत दिए हैं कि वह सभी चुनौतियों का सामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल तेज गेंदबाज बनने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आवेश खान
हालांकि, आवेश खान को दो महान भारतीय क्रिकेटरों राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी से महत्वपूर्ण टिप्स मिले हैं, जिसकी वजह से युवा तेज गेंदबाज विश्वास से लबरेज है। युवा तेज गेंदबाज को सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में हुए एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के नेट सत्र में अभ्यास करते देखा गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
आवेश खान - फोटो : ipl
आवेश खान ने 18 की उम्र पार करने से पहले ही प्रथम-श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने अब चार साल में उन्होंने 9 मैच खेले, जिसमें 33.95 की औसत और 3.10 की इकॉनोमी रेट से 23 विकेट चटकाए हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में तेज गेंदबाज ने कहा कि धोनी उनकी गति से प्रभावित हुए और खेल सुधारने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

4 of 6
एमएस धोनी
आवेश ने कहा, 'मैं आउटस्विंग और इनस्विंग पारंपरिक अंदाज में कर रहा था। माई भाई ने देखा और बताया कि जिस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद न हो, वहां अलग ग्रिप के साथ गेंदबाजी करूं। उन्होंने समझाते हुए कहा कि अगर पाटा पिच पर गेंद सीम के बलबूते गिरेगी तो थोड़ा सीम मूवमेंट होगा। मगर पिच पर अगर लेदर पड़ेगा तो गेंद थोड़ा रूककर आएगी, जिससे बल्लेबाज का टाइमिंग गड़बड़ा सकता है और वह हवा में शॉट भी खेल सकता है।' 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
आवेश ने यह भी बताया कि धोनी ने उनसे कहा कि तेज गेंदबाजों के लिए बेजान पिच पर वह क्लीन बोल्ड, एलबीडब्ल्यू और कवर व मिडविकेट क्षेत्र में कैच कराकर विकेट लेने पर ध्यान लगाए। अगर गेंदबाजों के अधीन पिच हो तो फिर विकेटकीपर और स्लिप में बल्लेबाज को आउट कराएं। युवा गेंदबाज ने कहा, 'धोनी ने मुझे एक ही जगह पर लगातार गेंदबाजी करने की सलाह दी और डॉट गेंद डालकर बल्लेबाज पर दबाव बनाने की अहमियत बताई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल द्रविड़ - फोटो : File
मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज ने राहुल द्रविड़ का भी शुक्रिया अदा किया और बताया कि महान बल्लेबाज ने अपनी बातचीत से युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने बताया कि 2016 में विंडीज के खिलाफ फाइनल मुकाबला गंवाने के बाद द्रविड़ ने टीम से कहा कि कड़ी मेहनत अब शुरू होती है। आवेश ने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि राहुल द्रविड़ सर के मार्गदर्शन में खेले। वह बहुत अच्छी चीजें सिखाते हैं। हमें बहुत कुछ सीखने को मिला, जो भविष्य में काम आएगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें