फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख से कम कीमत की ये कार लोगों को आ रही पसंद, माइलेज में भी नहीं है कोई तोड़

Tue, 13 Nov 2018 09:34 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
new car
नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और बजट भी सीमित है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बाजार में आज हर आदमी के हिसाब से विकल्प मौजूद हैं। फिलहाल, भारतीय ग्राहकों के बीच छोटी हैचबैक कारें काफी लोकप्रिय हो रही हैं इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप मात्र 4 लाख रुपये में कौन यी बेहतरीन कार खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Maruti celerio]
मारुति सेलेरियो
मारुति की यह फैमिली कार के तौर पर काफी लोकप्रिय है। सेलेरियो की हैचबैक कारों में अपनी अलग पहचान है। कार के बेस मॉडल में 68एचपी, 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। बात करें सेलेरियो के माइलेज की तो यह 23.1 किमी प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देती है। साथ ही इस कार की कीमत मात्र 4 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 6
datsun redi-go
डैटसन रेडिगो
डैटसन रेडिगो को कंपनी ने बेहतर लुक्स, शानदार माइलेज से जो लैस किया था। इस कार में 54एचपी वाला 0.8 लीटर इंजन दिया गया है। हालांकि डैटसन ने रेडिगो का 68एचपी, 1.0 लीटर  वाला टॉल बॉय हैचबैक मॉडल भी पेश कर दिया है। रेडिगो को आप सबसे बड़ी या बेहतर कार तो नहीं कह सकते हैं, लेकिन  मात्र 2.81 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में यह कार लाजवाब है। जिसका माइलेज 20 किमी प्रतिलीटर है।

 

4 of 6
tata tiago
टाटा टियागो
आज जिधर भी देखो टाटा की ही कारों का मौसम लग रहा है। हो भी क्यों न कंपनी ने एक के बाद एक कई कार मार्केट में उतार दी हैं जो दिखने में शानदार और माइलेज में लाजवाब हैं। टाटा की कार टियागो का बाजार आजकल काफी गर्म है। कार की कीमत मात्र 3.45 लाख रुपये है। जिसमें 85एचपी, 1.2-लीटर का इंजन दिया गया है। बता दें, इस कार का एक एएमटी वर्जन भी बाजार में मौजूद है। कार के माइलेज की बात करें तो यह 1 लीटर में 23 किमी तक दौड़ती है।
विज्ञापन

5 of 6
Renault Kwid
रेनो क्विड
इस कार ने मार्केट में आते ही धूम मचा दी थी। कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा शानदार फीचर्स  दिये गए हैं। रेनो की यह कार 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। रेनो क्विड का मेंटेनेंस भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। रेनो क्विड के मेंटेनेंस की बात करें तो इस कार पर सर्विस के दौरान मात्र 2000 रुपये तक का खर्च आता है। इस कार की  शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति आॅल्टो 800
मारुति की सबसे छोटी और लोकप्रिय कार आॅल्टो 800 भारत में आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद है इसकी बिक्री की वजह इसका कमाल का माइलेज और कम कीमत है। इस कार में  796 सीसी का इंजन दिया गया है जो 48 एचपी का टार्क जनेरेट करता है। इस कार का माइलेज 24.7 किमी/लीटर का है। कार की कीमत मार्केट में करीब 2.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें