विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
आठ खिलाड़ियों का स्थान पक्का: लय में चल रहे धवन, कप्तान कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (सलामी बल्लेबाजी के लिए एक और विकल्प), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं। टीम प्रबंधन अगर शार्दुल ठाकुर को मौका देने का फैसला करेगा तो बुमराह और शमी में से किसी एक गेंदबाज को विश्राम दिया जाएगा।