फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: सचिन से लेकर युवी तक, वो पांच मौके जब भारतीय बल्लेबाजों ने खेली ऑस्ट्रेलिया में यादगार पारी

Thu, 26 Nov 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह - फोटो : social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 27 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। कोरोना काल के बाद टीम इंडिया का यह पहला विदेशी दौरा है। दोनों टीमों के बीच दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः 29 नंवबर और दो दिसंबर को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत खास नहीं रहा है। टीम इंडिया ने यहां 51 मैच खेले हैं, जिनमें 13 मैचों में जीत, जबकि 36 मैचों में हार मिली है। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सन 1980 से अब तक कुल 140 वन-डे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 78 मैचों में भारत को हराया है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं वो पांच मौके जब भारतीय बल्लेबाजों ने खेली ऑस्ट्रेलिया में यादगार पारी...
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा 
'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने साल 2016 में पर्थ में खेले गए पहले वन-डे में कंगारुओं के खिलाफ 163 गेंदों में 171 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और सात छक्के लगाए थे। रोहित और विराट के बीच तीसरे विकेट के लिए 207 रनों की साझेदारी हुई थी। इस मुकाबले में कोहली ने 97 गेंदों में 91 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने 149 रन की शानदार पारी खेली थी। 
विज्ञापन

3 of 6
शिखर धवन - फोटो : social Media
शिखर धवन
साल 2016 में कैनबरा में खेले गए चौथे वन-डे में शिखर धवन ने 113 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्के की मदद से 126 रन की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, इस मैच में धवन का शतक कान नहीं आया और ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 25 रन से जीत लिया। मेजबान टीम की तरफ से आरोन फिंच (107) और डेविड वार्नर ने 93 रन बनाए थे। 
 

4 of 6
Virat Kohli - फोटो : social Media
विराट कोहली
साल 2016 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वन-डे मेलबर्न में खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली ने 117 रन की शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान कोहली ने सात चौके और दो छक्के लगाए थे। कोहली के शतक के बावजूद टीम इंडिया यह मैच हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को तीन विकेट से जीता था। 


   
विज्ञापन

5 of 6
yuvraj singh
युवराज सिंह
वीबी सीरीज 2004 के सातवें मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने 122 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के की मदद से 139 रन की शानदार पारी खेली थी। यह मुकाबला सिडनी में खेला गया था। युवराज और वीवीएस लक्ष्मण के बीच चौथे विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी हुई थी। लक्ष्मण ने 130 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए थे। इस मैच में युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर
साल 2008 में सीबी सीरीज के पहले फाइनल में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 120 गेंदों में 117 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान तेंदुलकर ने 10 चौके लगाए थे। यह मुकाबला सिडनी में खेला गया था। यह मुकाबला भारत ने छह विकेट से जीता था। इस मैच में तेंदुलकर के अलावा रोहित शर्मा ने 87 गेंदों में 66 रनों का योगदान दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें