फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: भारत का टेस्ट सीरीज जीतना लगभग तय, आंकड़े बयां कर रहे पूरी कहानी

Fri, 14 Dec 2018 04:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली की टोली एडिलेड में पहला टेस्ट मैच जीतकर चार मुकाबलों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी हैं। शुक्रवार से पर्थ में दूसरा टेस्ट भी शुरू हो गया। इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसके बारे में जानते ही हर भारतीय क्रिकेटप्रेमी खुश हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, भारतीय टीम जब विदेशी धरती पर पहला टेस्ट मैच जीत लेती है तो उसके बाद उसका प्रदर्शन शानदार हो जाता है और सीरीज अधिकांश मौकों पर उसकी झोली में ही आ जाती है। टीम इंडिया ने विदेश में 14 टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट जीता और इनमें से 11 बार वह टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल हुई।
विज्ञापन

3 of 5
सिर्फ 2006-07 में द. अफ्रीका में उसे पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भी हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह इस दिलचस्प आंकड़े ने भारतीय खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ा दिया होगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैच पर्थ, मेलबर्न और सिडनी में खेलने हैं।

4 of 5
टीम इंडिया इससे पहले मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट जीत चुकी है। मेलबर्न में तो भारत दो बार टेस्ट मैच (1977-78 और 1981) तथा सिडनी में एक बार (1978) में जीत दर्ज कर चुका है। टीम इंडिया का इस वर्ष विदेशी धरती पर प्रदर्शन अच्छा रहा है, भले ही उसे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी थी इसके बावजूद उसने जुझारू खेल दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट के जांबाज पहला टेस्ट जीत चुके हैं और उन्होंने जीत का स्वाद चख लिया है। अपेक्षाकृत कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुछ हद तक उनका काम आसान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें