फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बने सुपरमैन, हवा में उड़कर लिया बेहतरीन कैच, VIDEO वायरल

Fri, 14 Dec 2018 03:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली को यूं ही दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर नहीं कहा जाता। खेल की हर विधा में इस खिलाड़ी को महारत हासिल है। बल्लेबाजी में रोज नए रिकॉर्ड तोड़ने वाले विराट कप्तान के तौर पर भी नित नए कमाल करते हैं। फिल्डिंग में भी उनका कोई सानी नहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने अपनी चुस्ती से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
इस दौरान इशांत शर्मा की एक गेंद पर उन्होंने ऐसा हैरतंगेज कैच लपका कि अब उनकी तुलना सुपरमैन से ही हो रही है। टी ब्रेक के बाद इशांत शर्मा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को जबरदस्त गेंद फेंकी, जो उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। 

4 of 6
दूसरी स्लिप में मुस्तैद विराट कोहली ने चीते की फुर्ती से गेंद की तरह छलांग लगाई और हैरतंगेज ढंग से एक हाथ से ही कैच लपक लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 



 
विज्ञापन

5 of 6
सोशल मीडिया पर विराट के इस कैच से कई मीम्स तक बन गए। लोग उन्हें सुपमैन बताने से भी गुरेज नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली के इस शानदार कैच की बदौलत भारत ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को सस्ते में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पीटर16 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। ये ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथा झटका था और उस समय उनका स्कोर 148 रन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें