टीम इंडिया
भारत के खिलाफ 2018-19 में खेली गई श्रृंखला से तुलना की जाए तो उनके क्रिकेटर ज्यादा अनुभवी और दिमागदार हो गए हैं, निश्चित रूप से उन्हें सोनी टेन-3 पर हिंदी में प्रसारित होने जा रही इस श्रृंखला में इस चीज की सहायता मिलेगी। पिछली बार उनके तेज गेंदबाजों ने एक के बाद एक काफी ज्यादा ओवर डाले थे और यह सिलसिला श्रृंखला के अंत तक चलता गया, उनके अनुसार पहले दो टेस्ट तक दोनों टीमें एक समान संतुलित थी, लेकिन मेलबर्न में भारत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, उन्हें ढाई दिन तक मैदान पर रहना पड़ा। कुछ सत्र बाद ही उन्हें फिर से मैदान पर क्षेत्ररक्षण के लिए लौटना पड़ा, जिससे गेंदबाजों पर काफी भार पड़ गया था। इस बार उनकी यही कोशिश रहेगी कि भारत को ज्यादा से ज्यादा मैदान पर रख बड़ा स्कोर खड़ा कर उस पर दबाव बनाया जाए।