फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के नहीं खेलने से ऑस्ट्रेलिया को बहुत फायदा मिलेगा'

Sat, 16 Sep 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एशटन आगर ने शुक्रवार को कहा कि टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन के पहले तीन वन-डे से बाहर होने से उनकी टीम को बहुत फायदा मिलेगा। धवन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत फॉर्म में रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन किया और फिर पांच मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में 132 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

2 of 5
शिखर धवन - फोटो : espn
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को होने वाले वन-डे मैच से पहले दिमाग का खेल खेलना शुरू कर दिया है। आगर ने कहा, 'शिखर धवन अच्छे फॉर्म में हैं। इसलिए उनका नहीं खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। इसका स्पष्ट मतलब है कि भारत के पास अब सिर्फ अक्षर पटेल ही बाएं हाथ के बल्लेबाज बचे हैं। बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन किसी के लिए भी कठिनाई पेश करता है। इससे फील्डिंग टीम को मुश्किल होती है। अब शिखर के नहीं खेलने से हमें फायदा जरुर मिलेगा।'
विज्ञापन

3 of 5
एशटन आगर - फोटो : twitter
चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास मैच के दौरान पिच को स्पिनरों के लिए मददगार पाया गया था। मगर अब ये देखने लायक होगा कि ऑस्ट्रेलिया पहले वन-डे में एक स्पिनर को मौका देगी या फिर दो। 

4 of 5
एडम जंपा
आगर ने कहा, 'अगर विकेट अच्छा रहा तो मुझे भी खेलने का मौका मिल सकता है।' बता दें कि एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिनर के रूप में भारत दौरे पर आए हैं और आगर पर उन्हें तरजीह मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
d - फोटो : espncricinfo
आगर ने कहा कि इस सीरीज में रिस्ट स्पिनर्स अपनी छाप छोड़ सकते हैं। एडम जम्पा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव कारगर साबित हो सकते हैं क्योंकि इनमें से कोई भी पिच पर निर्भर नहीं रहेगा। बाएं हाथ के स्पिनर आगर ने कहा, 'रिस्ट स्पिनर्स महत्वपूर्ण साबित होंगे। वो गेंद को दोनों तरफ स्पिन कराना जानते हैं। अगर रात का समय हुआ तो यह पता करना मुश्किल होगा कि कौनसी गेंद ऑफस्पिन करेगी या कौनसी लेग स्पिन। जम्पा और चहल अच्छे गेंदबाज हैं तथा दोनों ही विकेट लेने के लिए बेकरार होते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें