फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवराज सिंह और सुरेश रैना के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद नहीं हुए'

Sat, 16 Sep 2017 08:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह - फोटो : PTI
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट किया है कि अनुभवी खिलाड़ियों युवराज सिंह और सुरेश रैना की राष्ट्रीय टीम में वापसी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा की भारतीय टीम के दो सबसे अनुभवी खब्बू बल्लेबाजों युवराज और रैना वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुरेश रैना
याद हो कि सुरेश रैना ने अक्टूबर 2015 के बाद से टीम इंडिया के लिए वन-डे मैच नहीं खेला है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में टी20 इंटरनेशनल मैच जरुर खेला, लेकिन इसके बाद से वो भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं युवराज सिंह भी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि रैना और युवी यो-यो टेस्ट में फैल हुए थे, जिसकी वजह से दोनों को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
रवि शास्त्री ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कोई भी क्रिकेटर राष्ट्रीय टीम में खेल सकता है अगर उसकी फिटनेस अच्छी हो, वो शानदार फॉर्म में हो और उसकी फील्डिंग भी अच्छी हो। फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये आपको निरंतर रूप से जीत दिलाती है।'

4 of 5
युवराज सिंह
शास्त्री ने आगे कहा, 'मैं चयन में शामिल नहीं हूं। युवराज सिंह और सुरेश रैना के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा और इन क्षेत्रों में अपने आप को साबित करेगा, वो ही राष्ट्रीय टीम के लिए योग्य है।' शास्त्री ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज में वो कुछ नया प्रयोग करेंगे ताकि 2019 वर्ल्ड कप की तैयारी अच्छी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Es
55 वर्षीय शास्त्री ने कहा, '2019 वर्ल्ड कप को ध्यान रखते हुए हम चाहते थे कि श्रीलंका के खिलाफ सभी को खेलने का मौका मिले। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज भी अच्छा विकल्प है। इससे हमें अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे, जिससे वर्ल्ड कप के लिए दमदार टीम बन सकती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें