शेन वार्न
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को श्रेय दूंगा जिन्होंने इतनी उम्दा गेंदबाजी की। चारों गेंदबाज और कैमरन ग्रीन ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। ये महान गेंदबाज बनते जा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन काफी समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। निश्चित तौर पर उनकी तुलना मेरे दौर से गेंदबाजों से होगी। अगर अगले चार या पांच साल ऐसा ही खेलते रहे तो शायद यह आस्ट्रेलिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण होगा।'