कोहली ने कहा, 'रोहित ने बेहतरीन पारी खेली और धोनी ने उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने मैच को गहराई में पहुंचा दिया था, लेकिन धोनी उसी जगह आउट हो गए। इससे रोहित पर दवाब आ गया। एक और अच्छी साझेदारी होती तो मैच हमारे नाम होता, लेकिन शुरुआत में तीन विकेट गिरना सबसे बड़ी समस्या रही और ऑस्ट्रेलिया ने हमें वहां से वापसी नहीं करने दी।'