फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर किनारे मिला First World War के दौरान डूबी जर्मन पनडुब्बी का मलबा

Sat, 12 Jan 2019 06:05 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
वैसे तो समुद्र के सीने में दुनिया के तमाम युद्धों को लेकर कई तरह के रहस्य छिपे हुए हैं। समुद्र की गहराई में न जाने विश्व युद्ध को लेकर कितने तरह के प्रमाण छिपे हुए हैं। लेकिन आज ह्म आपको प्रथम विश्व युद्ध के दौरान में इस्तेमाल की गई पनडुब्बी के विषय में सामने आई जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Wikipedia
समुद्र के किनारे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान में इस्तेमाल की गई पनडुब्बी के कुछ अंश मिले हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की डूबी हुई पनडुब्बी दशकों तक रेत में धंसी रहने के बाद उत्तरी फ्रांस के समुद्र तट पर धीरे-धीरे नजर आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Social Media
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कैले के पास विंसेंट में समुद्र तट पर एसएम यूसी-61 का मलबा दिखाई दे रहा है, जो जुलाई 1917 में वहां धंस गया था। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर मिले कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

4 of 5
- फोटो : Wikipedia
 1930 के दशक तक पनडुब्बी काफी हद तक रेत में दफन हो चुकी थी। अब यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। प्रथम विश्व युद्ध साल 1914 में 28 जुलाई को शुरू हुआ था। जब ऑस्ट्रिया-हंगरी सर्बिया के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Pinterest
प्रथम विश्वयुद्ध लगभग 52 महीने तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था. करीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अनुमानतः एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें