फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के साथ फाइनल में मैदान संभालेगी ऑस्ट्रेलिया! देखें संभावित प्लेइंग XI

Tue, 12 Mar 2019 03:00 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
team india
मोहाली में खेले गए चौथे वन-डे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से करारी मात दी। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां व फाइनल मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए इसी कड़ी में जान लेते हैं कि पांचवें वन-डे में कैसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन...
विज्ञापन

2 of 12
usman khawaja
टॉप ऑर्डर
पिछले मैच में टीम के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (91) शतक से चूक गए थे। ख्वाजा ने फिंच के शून्य पर आउट होने के बाद पारी को बखूबी संभाला था। भारत के खिलाफ पांचवें वन-डे के लिए प्लेइंग इलेवन में उनका स्थान पक्का नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 12
AARON FINCH
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच पहले चौथे वन-डे में बिना खाता खोले क्रीज से लौट गए थे, लेकिन गेंदबाजी के दौरान उनकी रणनीतियों ने काफी प्रभावित किया था। फिंच अगले मैच में भी ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे।

4 of 12
शॉन मार्श
चौथे वन-डे में अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बावजूद प्लेइंग इलेवन में उनकी मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है। मार्श फाइनल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 12
पीटर हैंड्सकॉम्ब - फोटो : twitter
पिछले मैच में भारतीय टीम के खिलाफ शानदारी पारी खेलने वाले पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) शॉन मार्श के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। हैंड्सकॉम्ब  ने पिछे मैच में 105 गेदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से जीत की दहलीज तक पहुंचाया था।
विज्ञापन

6 of 12
ग्लेन मैक्सवेल
टीम के धांसू ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के धांसू खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल कंगारुओं की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी का सबसे मजबूत स्तम्भ हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने 23 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

7 of 12
एश्टन टर्नर
चौथे वन-डे में 84 रन की तूफानी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले धांसू बल्लेबाज एश्टन टर्नर मैक्सवेल के बाद छठे स्थान पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। टर्नर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने में काफी माहिर हैं।

8 of 12
alex carey
टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी को टर्नर के बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। पिछले मैच में उन्होंने भारत के खिलाफ 15 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली थी।

9 of 12
pat cummins
तेज गेंदबाज
तेज गेंदबाज पैट कमिंस पिछले मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। उनकी मौजूदगी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाती है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह भी पक्की मानी जा रही है।

10 of 12
jhye Richardson
पिछले मैच में तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन अहम विकेट चटकाए थे। झाय रिचर्ड्सन का भी फाइनल मैच की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का नजर आ रहा है।

11 of 12
Jason Behrendorff
तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में जेसन बेहरेनडॉर्फ एक बार फिर टीम के साथ जुड़ सकते हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया था, लेकिन तेज गेदबाजों में सबसे कम रन देने वाला यही गेंदबाज था।
विज्ञापन

12 of 12
एडम जम्पा
स्पिनर
तीसरे वन-डे में कप्तान विराट कोहली को अपने जाल में फंसाने वाले कंगारू स्पिनर एडम जंपा ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। पिछले मैच में भी जांपा ने एक अहम विकेट चटकाया थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें