फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: मैच के बाद कंगारू बल्लेबाज हुए भावुक, बोले- सिर्फ इस बात का रहेगा मलाल

Sat, 05 Jan 2019 06:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ind vs aus
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण रद्द हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। फिलहाल, पैट कमिंस 25* और पीटर हैंड्सकॉम्ब 28* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। मगर इस सब के बीच तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इस कंगारू बल्लेबाज ने इस बात की निराशा जताई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Marcus Harris
दरअसल, टीम इंडिया के खिलाफ शतकीय पारी से चूकने वाले हैरिस ने मैच के बाद कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके, जिससे टीम की परेशानी बढ़ गई है। हैरिस ने 79 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके भी लगाए। जडेजा ने उन्हें 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया।
विज्ञापन

3 of 5
मार्कस हैरिस
शनिवार को मैच के बाद हैरिस ने कहा, 'मैं गलत शॉट खेलने के कारण आउट हो गया। मैं किसी अन्य से ज्यादा खुद से निराश हूं। मुझे लगता है यह हमेशा हमारे प्लानिंग का हिस्सा होता है कि स्पिनर के खिलाफ शुरुआत में आक्रामक रहूं।'

4 of 5
मार्कस हैरिस
हैरिस ने आगे कहा, 'ऐसे समय में आउट होना काफी निराशाजनक होता है जब आपको लगता है कि आप पारी को आगे बढ़ा सकते हैं। मैं आज अच्छी प्लानिंग के साथ उतरा था और मैंने अच्छी बल्लेबाजी भी की। शतक नहीं बना पाने से निराश हूं लेकिन मैदान पर समय बिताना और ठीक-ठाक स्कोर करना अच्छा रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्कस हैरिस
उन्होंने कहा, 'आगे की योजना के लिए टीम की बैठक अभी नहीं हुई है लेकिन आज कई बल्लेबाजों को शुरुआत मिली लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। इसलिए यह आकलन करना काफी आसान है कि हमने जो गलती की, उस पर काम करें। हम अब भी संघर्ष कर रहे हैं और पहली पारी का खेल अब भी बाकी है। हमारी टीम युवा है और हम इस पर काम कर रहे हैं। हम रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज टीम के खिलाफ खेल रहे हैं इसलिए यह इतना आसान नहीं है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें