एलिसा हीली
- फोटो : social media
हीली ने हमवतन मेग लैनिंग का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने इसी साल जुलाई में चेम्सफोर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाए थे। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में अपने 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच पूरे किए। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 132 रन से जीतकर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया।