फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvSL: टी-20 सीरीज के लिए पाक टीम का एलान, कोच मिस्बाह के पुराने साथियों की वापसी

Wed, 02 Oct 2019 04:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
10 साल के बाद अपने घर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम वन-डे के बाद टी-20 सीरीज के लिए तैयार हो चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के नए चयनकर्ता एवं कोच मिस्बाह-उल-हक ने बुधवार टीम की घोषणा कर दी।

5 से 9 अक्टूबर के बीच श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सरफराज अहमद को कप्तान के तौर पर बरकरार रखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
उमर और शहजाद की वापसी:
16 सदस्यीय टीम में दो पुराने खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। 2016 और 2018 में अपना आखिरी टी-20 खेलने वाले उमर अकमल और ओपनर अहमद शहजाद को टीम में दोबारा से मौका दिया गया है। उमर ने जहां 82 टी-20 मैच खेले हैं वहीं चार महीनों तक डोपिंग मामले में बैन रहे शहजाद ने 57 मैचों में शिरकत की है।

वनडे टीम में जगह नहीं बना पाने वाले युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को भी टीम में जगह दी गई है। वहीं वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रहने वाले ऑलराउंडर फहीम अशरफ की भी टीम में वापसी हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
शोएब मलिक - फोटो : social media
मलिक-हफीज की अनुभवी जोड़ी बाहर
कोच मिस्बाह ने वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम चुनने का दावा किया है। टीम में अनुभवी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को जगह नहीं मिली है। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में भाग लिया था। जिसके बाद शोएब मलिक ने वन-डे से संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि मलिक ने अभी टी-20 क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है।

4 of 5
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
चोट और डेंगू ने किया परेशान
डेंगू की वजह से शाहीन अफरीदी, पीठ की दर्द से जूझ रहे हसन अली और हाथ की चोट की वजह से इमाम उल हक़ को टीम में शामिल नहीं किया गया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रकार है पाकिस्तान टीम
सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, अहमद शहजाद, आसिफ अली, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उमर अकमल, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें