फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के निशाने पर सचिन का एक और बड़ा रिकॉर्ड, तीसरे मैच में 23 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

Wed, 02 Dec 2020 09:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट और सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला गंवा चुकी है और 2-0 से पीछे चल रही है। कैनबरा में जारी तीसरे वनडे में टीम इंडिया की जहां प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं कप्तान विराट कोहली के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका भी है।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC
विराट ने दूसरे वनडे में 89 रनों की पारी खेलकर अपने फॉर्म में लौटने का संकेत दे दिया था और अब उनके पास इस मैच में एक बड़ी पारी खेलकर टीम को जिताने के साथ ही सचिन के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका है। विराट इस मैच में 23 रन बनाते ही वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन से आगे निकल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI
कप्तान कोहली अगर इस मैच में 23 रन के आंकड़े को पार कर लेते हैं तो वे 251वें मैच की 242वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। जबकि सचिन के मामले में उन्होंने 309 मैचों की 300वीं पारियों में यह कीर्तिमान बनाया था।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI
इसके अलावा विराट की नजर सचिन के एक और रिकॉर्ड पर होगी। विराट अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ शतक लगा चुके हैं और उन्हें सचिन की बराबरी करने के लिए एक शतक की दरकार है। कैनबरा में होने वाले मुकाबले में अगर विराट शतक जड़ देते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन के नौ शतकों की बराबरी कर लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें