रवींद्र जडेजा
- फोटो : ट्विटर @BCCI
रविंद्र जडेजा:
टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हालांकि मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए, बावजूद इसके उन्होंने मैच में अहम योगदान दिया। जडेजा ने पहली पारी में सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर करने में असफल रही। इसके अलावा जडेजा द्वारा किया गया स्मिथ का रनआउट भी मैच में टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। यही नहीं जडेजा ने बल्लेबाजी में भी पहली पारी में 37 गेंदों में नाबाद रहते हुए 28 महत्वपूर्ण रन बनाए। यह जडेजा की जीवटता ही तो थी कि टूटे अंगूठे के साथ वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए तैयार थे, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी।