फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 में फेल रहे इन तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पहले वनडे में की चौके-छक्के की बारिश

Sat, 28 Nov 2020 09:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
आईपीएल 2020 में साथ खेलने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अब एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच शुरू हो चुकी वनडे सीरीज में इस वक्त 20 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने यूएई में खेले गए आईपीएल में हिस्सा लिया था। इनमें कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था तो कई फ्लॉप रहे थे। यही कारण है कि पहले मैच में तीन ऐसे खिलाड़ियों की चर्चा सबसे अधिक हो रही है जो आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन भारत के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाए। आइए जानते हैं उन तीनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन मैक्सवेल:
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस बार के आईपीएल में पूरी तरीके से फेल रहे थे जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। 10 करोड़ से अधिक में बिकने वाले मैक्सवेल ने पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 108 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 15 और स्ट्राइक रेट 100 से थोड़ी अधिक थी। उनके  बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था। लेकिन इसके उलट भारत के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में मात्र 19 गेंदों में 45 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान तीन छक्के और पांच चौके लगाए। यही नहीं उनकी स्ट्राइक रेट भी यहां 236 की रही।
विज्ञापन

3 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@rajasthanroyals
स्टीव स्मिथ:
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टी-20 लीग में 14 मैच में तीन अर्धशतक की मदद से 311 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट भी 131 की थी। लेकिन भारत के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी की। स्मिथ ने मात्र 66 गेंदों में 105 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट इस दौरान 160 के करीब रही।
विज्ञापन

4 of 4
आरोन फिंच - फोटो : twitter@IPL
आरोन फिंच:
आईपीएल 2020 में विराट की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेले फिंच ने भी लीग में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने 12 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 268 रन बनाए थे। लेकिन भारत के खिलाफ वनडे में फिंच ने शतकीय पारी खेल डाली। उन्होंने 124 गेंदों में 114 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें