फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp से हारेगा ऑस्ट्रेलिया! भारत से ही टीम में जोश भरते रहेंगे कप्तान कोहली

Tue, 22 Dec 2020 08:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : Social media
एडिलेड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार झेलने और मात्र 36 रन के स्कोर पर सिमटने के बाद भारतीय टीम भारी दबाव में है जबकि उसे अभी तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं। टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसके शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी भी है। रोहित शर्मा (आखिरी दो टेस्ट में हो सकती है वापसी) और इशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पहले ही चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी पहले टेस्ट में चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC
टीम अभी अपने स्टार खिलाड़ियों की चोट से जूझ ही रही थी कि अब कप्तान विराट कोहली भी उनका साथ छोड़कर स्वदेश लौट आएंगे। गौरतलब है कि विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहने के लिए पितृत्व अवकाश के तहत मंगलवार को भारत लौट जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
इस परिस्थिति में अब भारतीय टीम की कमान जहां अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी वहीं टीम की बागडोर युवा खिलाड़ियों के हाथों में होगी। यही कारण है कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया छोड़ने से पहले पूरी टीम के साथ एक अहम बैठक की और उनका हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट भारत लौटने के बाद भी टीम के साथ संपर्क में रहेंगे। वह टीम के साथ वाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े रहेंगे और उन्हें सुझाव और टिप्स भी देते रहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
बता दें कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी और उसके दोनों पारियों में उसके बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे जूझते नजर आए थे। यही कारण है कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया 26 दिसंबर से शुरू होने वाली बॉक्सिंग डे टेस्ट में अंतिम एकादश में कई बदलाव कर सकती है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें