फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अब इस तारीख पर होगी IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

Sat, 04 Feb 2017 09:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल - फोटो : BCCI
टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े मेले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 की 4 फरवरी को होने वाली नीलामी स्थगित होने के बाद की नई तारीख की घोषणा हो गई है। हालांकि नीलामी पहले की ही तरह बेंगलुरु में ही होगी।
विज्ञापन

तो अब इस तारीख पर होगी IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

2 of 6
आईपीएल - फोटो : ESPN
पहले खबरें थी कि यह नीलामी बेंगलुरु की जगह मुंबई या किसी अन्य शहर में भी हो सकती है। अब आईपीएल की नीलामी 20 फरवरी को होगी। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

तो अब इस तारीख पर होगी IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

3 of 6
बीसीसीआई - फोटो : getty
सुप्रीम कोर्ट और बीसीसीआई के बीच चल रहे मामले के कारण इसकी घोषणा होने में अब तक देरी होती रही है। बीसीसीआई को किसी भी कार्य को करने से पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा समिति की सिफ़ारिशें माननी होती हैं।

तो अब इस तारीख पर होगी IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

4 of 6
डेल स्टेन
एक प्रेस रिलीज के अनुसार इस सीजन में सभी फ्रेंचाईजी टीमें अधिकतम 143.33 करोड़ रूपये नीलामी में खर्च कर सकती है। एक टीम में 9 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 27 खिलाड़ी हो सकते हैं। इस नीलामी के दौरान 28 विदेशी खिलाड़ियों सहित 76 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

तो अब इस तारीख पर होगी IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

5 of 6
मार्टिन गप्टिल
हालांकि बीसीसीआई ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इंडियन प्रीमियर लीग का दसवां संस्करण तय कार्यक्रम के अनुसार 5 अप्रैल से ही शुरू होगा। 20 फरवरी को होने वाले इस नीलामी में कई नए भारतीय चेहरों को खरीदने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो अब इस तारीख पर होगी IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

6 of 6
केविन पीटरसन - फोटो : BCCI
आईपीएल का आधिकारिक ट्वीट:
NEWS ALERT - 2017 VIVO #IPL Player Auction will be held on Monday, 20th February in Bengaluru #IPLauction pic.twitter.com/XB7BR0iTcB— IndianPremierLeague (@IPL) February 3, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें