फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया छठी बार बनी एशिया कप विनर, मैच की तस्वीरें

Mon, 07 Mar 2016 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्‍लादेश को हराकर छठी बार एशिया कप पर कब्जा कर लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न भी मनाया। पहली बार टी-20 फॉरमेट में एशिया कप खेला गया था। तस्वीरों से ले मैच का पूरा मजा।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : getty
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत तेज रही। ताबड़तोड़ चौकों के बीच उनकी धमाकेदार शुरुआत हुई।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : getty
हालांकि जल्द ही भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने दिलाई। विकेट लेने के बाद विराट कोहली के साथ चीयर्स करते नेहरा।

4 of 7
- फोटो : getty
विकेटों की झड़ी के बीच बांग्लादेश ने पूरे समय 6 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty
इससे पहले बारिश ने मैच में विघ्न डाला। कई घंटों तक चली बारिश ने मैदान को तहस-नहस कर दिया था। तेज आंधी के चलते मैदान
की 3 फ्लडलाइट क्षतिग्रस्त भी हुई। इतना ही नहीं, ‌बिग स्क्रीन को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : getty
जवाब में भारत की बल्लेबाजी को बांग्लादेश ने दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : getty
लेकिन इसके बाद विराट कोहली और शिखर धवन ने भारतीय पारी आगे बढ़ाई और बांग्लादेशी गेंदबाजों को जल्दी विकेट लेने का मौका नहीं दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई। आखिरी पलों में धवन ने अपना विकेट गंवाया। हालांकि वह अपना टी-20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे। इसके बाद कप्तान धोनी ने आकर मैच अपने अंदाज में फिनिश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें