फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 07 Mar 2016 09:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महिला जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान संसद भवन के सेंट्रल हॉल में महिला सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 7
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा की महिलाओं को भगवान ने अद्भुत शक्ति दी है जिसकी वजह से वह हर कामों को आसानी से करने में सक्षम है। इसलिए उन्हें सशक्तिकरण की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही सशक्त होती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का मैका दिया जाए तो वह अपनी क्षमता को साबित कर सकती हैं। राष्ट्र को सशक्त बनाने में राष्ट्र के नागरिकों का अहम योगदान होता है और उन नागरिकों को बनाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है।

4 of 7
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
मोदी ने महिलाओं की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में महिलाएं हमेशा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
यह नया दौर तकनीक है और किसी भी व्यक्ति के जीवन में यह अहम योगदान निभा रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है पुरुषों की तुलना में महिलाएं तकनीक को जल्दी अपना सकती हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी कहा मुझे नहीं पता कि किसी यह सर्वे किया है कि नहीं, 'लेकिन मुझे लगता है कि जिन महिलाओं को मौके दिए गए हैं उनकी सफलता का अनुपात पुरुषों से ज्यादा ही होगा।' उन्होंने कहा, 'क्या हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक ई-प्लेटफॉर्म नहीं तैयार कर सकते?'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
संबोधन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई महिला जनप्रतिनिधि सेंट्रल हाल में मौजूद थे। मोदी ने वहां मौजूद सभी महिला जनप्रतिनिधिओं और उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की और आगे भी देश के विकास में योगदान निभाते रहने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें