फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: गावस्कर का PCB पर निशाना, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने को लेकर हो कार्रवाई, मैच रोकने का हक नहीं

Wed, 24 Sep 2025 10:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की हरकतों पर अपनी नाराजगी जाहिर की और पीसीबी को आड़े हाथों लिया। गावस्कर ने क्या कहा, आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
नकवी, पाकिस्तान टीम और गावस्कर - फोटो : Twitter/ANI
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक विवाद अब भी चर्चा में है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच के बाद पारंपरिक हैंडशेक से इनकार कर दिया था। ग्रुप स्टेज के मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। हालांकि आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया। अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की और पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया गया और भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया - फोटो : Twitter
'विरोध को नजरअंदाज कर सही किया'
गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'पीसीबी की शिकायत समझ से बाहर है, क्योंकि नियमों में कहीं नहीं लिखा कि हैंडशेक अनिवार्य है। अलग-अलग खेलों में कई बार ऐसा हुआ है जब टीमें मैच के बाद हैंडशेक नहीं करतीं। अगर वाकई में कोई शिकायत दर्ज की गई थी तो आईसीसी ने इस विरोध को नजरअंदाज कर सही किया।'
विज्ञापन

3 of 5
मोहसिन नकवी-पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI/@ACCMedia1
प्रेस कॉन्फ्रेंस से बचने पर सवाल
गावस्कर ने सिर्फ हैंडशेक विवाद ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के अनिवार्य मीडिया इंटरैक्शन में न आने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, 'जिस चीज पर ध्यान देना चाहिए वह है मैच से पहले की अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान का बचना। उन्हें कप्तान, खिलाड़ी या कोच को नहीं भेजना था, लेकिन उनके बड़े सपोर्ट स्टाफ में से कोई भी मीडिया से बात कर सकता था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। देखना दिलचस्प होगा कि इस उल्लंघन पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।'

4 of 5
सलमान आगा - फोटो : PTI
मैच को देर से शुरू करने पर नाराजगी
गावस्कर ने पाकिस्तान द्वारा यूएई के खिलाफ मैच को एक घंटे देर से शुरू करने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'सबसे गलत बात थी मैच को एक घंटे तक रोकना। अगर पीसीबी को मैच रेफरी से कोई शिकायत थी, तो उनके पास भारत से हारने के बाद पूरे दो दिन थे और तब वे यह मुद्दा उठा सकते थे, लेकिन उन्होंने टॉस से ठीक पहले तक ग्राउंड पर नहीं आकर पूरे मैच को बंधक बना लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायक्रॉफ्ट, नकवी और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह - फोटो : ANI/Twitter
आईसीसी ने भी पीसीबी को दिखाया आईना
गावस्कर ने आगे कहा कि यह क्रिकेट के नियमों में कहीं नहीं लिखा कि मैच रेफरी को माफी मांगनी होगी। गावस्कर ने लिखा, 'मैच की शुरुआत में देरी करने का कोई बहाना नहीं था। फिर आईसीसी ने साफ कहा कि कोई माफी नहीं दी गई, इसके बावजूद पीसीबी ने कहा कि उन्हें माफी मिल गई। उन्होंने सिर्फ अफसोसजनक गलत संचार (गलतफहमी/regrettable miscommunication) शब्द को पकड़ लिया और कहा कि यह माफी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें