एशिया कप 2025 में जमकर ड्रामा देखने को मिला है। खासतौर पर भारत-पाकिस्तान मैच में विवाद की झड़ी लग गई। हालांकि, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज और सुपर-4 राउंड में हार का सामना करना पड़ा। हार की बौखलाहट तब दिखी, जब उन्होंने सुपर-4 मैच में फखर जमां को आउट देने के तीसरे अंपायर के फैसले का विरोध आईसीसी के सामने किया। पाकिस्तान का रोना जारी है और अब भारत के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने भी नियमों का हवाला देकर पाकिस्तान को आईना दिखाया है।
विज्ञापन
2 of 6
सैमसन और जमां
- फोटो : Twitter
क्या हुआ था?
दरअसल, मैच के दौरान हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने फखर का एक लो कैच पकड़ा था। तीसरे अंपायर ने फखर को आउट करार दिया और इस पर बवाल हो गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस का मानना है कि सैमसन ने कैच ठीक तरीके से कलेक्ट नहीं किया था और गेंद जमीन से टकराई थी। फखर भी तीसरे अंपायर के फैसले से नाखुश थे और वह ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त कोच माइक हेसन से कुछ कहते दिखे। इसके बाद पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने इस फैसले को लेकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
3 of 6
सैमसन और जमां
- फोटो : Twitter
चौधरी ने दिखाया आईना
अब इस मामले पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। अनिल चौधरी ने कहा कि इस तरह की शिकायतें क्रिकेट में नई नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'यह क्रिकेट में पुरानी परंपरा है। मैं किसी टीम का नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक टीम 100 रन से हार जाएगी और कहेगी कि अंपायर ने वाइड गलत दिया।' पूर्व अंपायर का यह बयान पाकिस्तान की शिकायत पर सीधा संदेश माना जा रहा है। चौधरी ने इशारों-इशारों में कहा कि हार के बाद विवादों में उलझने के बजाय टीमों को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।
4 of 6
सैमसन और जमां
- फोटो : Twitter
टीवी अंपायर की चलेगी
उन्होंने साफ कहा कि टीवी अंपायर का निर्णय ही अंतिम माना जाता है। चौधरी ने कहा, 'टीवी अंपायर जो सोचता है वही चलेगा, चाहे आप या मैं कुछ भी कहें। वह साइड एंगल भी ले सकते थे, लेकिन हर अंपायर का अपना तरीका होता है संतुष्ट होने का, और वह संतुष्ट थे कि अंगुलियां गेंद के नीचे थीं। ऐसा कोई स्पष्ट सबूत नहीं था कि गेंद जमीन को छू गई थी। मैंने भी पहली बार देखने पर सोचा कि वह आउट है।'
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत के प्रदर्शन पर बड़ी बात
अनिल चौधरी ने एशिया कप फाइनल को लेकर भी अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें लगता है कि फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच होगा। चौधरी ने कहा, 'मैंने भविष्यवाणी की थी कि फाइनल में भारत और श्रीलंका खेलेंगे। जिस तरह से भारत खेल रहा है, बाकी टीमों और भारत के बीच बड़ा अंतर है। लेकिन टी20 ऐसा खेल है जिसमें ज्यादा भविष्यवाणी नहीं करनी चाहिए। कभी-कभी दो-तीन खिलाड़ी भी मैच का रुख बदल देते हैं।'
श्रीलंका लगभग बाहर
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम पर पहले से ही दबाव है। हालांकि, उसने श्रीलंका को हराकर वापसी की। श्रीलंका अब फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुका है। टीम बांग्लादेश से भी हार चुकी है। अब उसे भारत के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हालांकि, पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला होना है और उसको जीतने वाली टीम की फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। भारत एक मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर लेगा। उसका सामना आज बांग्लादेश से है।