एशिया कप 2018 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज मंगलवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ करेगा। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के जिम्मे सौंपी गई है। आइए जानते हैं टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के साथ अपने अभियान का आगाज करने उतर सकती हैः
विज्ञापन
ओपनर
2 of 5
रोहित शर्मा
टीम इंडिया की तरफ से ओपनर के तौर पर खुद कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
मिडिल ऑर्डर
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : file photo
मिडिल ऑर्डर की भूमिका केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाजी एमएस धोनी और अंबाती रायुडू निभा सकते हैं। हालांकि, इसमें फेरबदल भी हो सकता है। हो सकता है कि दिनेश कार्तिक को भी मौका मिले।
ऑलराउंडर
4 of 5
हार्दिक पांड्या
केदार जाधव और हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर के रूप में नजर आ सकते हैं।
टीम इंडिया दो स्पिन और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। स्पिन की भूमिका कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल निभा सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार नजर आ सकते हैं।