एशिया कप का आगाज शनिवार यानी आज से होने जा रहा है। क्रिकेट के इस 'महाकुंभ' में छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन मुकाबला शनिवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई या अबुधाबी में शाम 5 बजे (भारतीय समय) से खेले जाएंगे। एशिया कप में सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी है, जो 19 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
asia cup 2018
- फोटो : criclink
यूएई में होने वाले एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान और क्वालिफायर टीम हांगकांग को ग्रुप 'ए' में रखा गया है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं।
विज्ञापन
3 of 7
asia cup 2018
भारतीय टीम का पहला मैच 18 सितम्बर को हांगकांग से होगा। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम 19 सितंबर को पाकिस्तान से टकराएगी। बुधवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले पर दुनिया की निगाहें होंगी। एशिया कप में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के कंधों पर है।
4 of 7
एशिया कप
- फोटो : SELF
यदि बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो भारत-पाक अगले राउंड में प्रवेश करेंगी। ग्रुप चरण के बाद 21 सितम्बर से दोनों ग्रुपों से टॉप 2-2 टीमें सुपर 4 में जाएगी और वहां तीन-तीन मुकाबले होने के बाद टॉप पर रहने वाली 2 टीमों के बीच 28 सितम्बर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान
यदि सबकुछ ठीक रहा तो दोनों टीमें एक बार फिर 23 सितंबर को फिर से आमने-सामने हो सकती हैं। दोनों टीमों के पास टूर्नामेंट में तीसरी बार भिड़ने का मौका होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें फाइनल में जगह बनानी होगी।
विज्ञापन
6 of 7
एशिया कप 2018
एशिया कप 2018 का पूरा टाइम टेबलः (सभी मैच डे-नाइट होंगे) ग्रुप स्टेज:
15 सितम्बर - बांग्लादेश vs श्रीलंका (दुबई )
16 सितम्बर - पकिस्तान vs हांगकांग (दुबई )
17 सितम्बर - श्रीलंका a vs अफ़ग़ानिस्तान (अबू धाबी)
18 सितम्बर - भारत vs हांगकांग (दुबई )
19 सितम्बर - भारत vs पकिस्तान (दुबई )
20 सितम्बर - बांग्लादेश vs अफगानिस्तान (अबू धाबी) सुपर 4 स्टेज:
21 सितम्बर - ग्रुप A विजेता vs ग्रुप B रनर-अप (दुबई )
21 सितम्बर - ग्रुप B विजेता vs ग्रुप A रनर-अप (अबू धाबी)
23 सितम्बर - ग्रुप A विजेता vs ग्रुप A रनर-अप (दुबई )
23 सितम्बर - ग्रुप B विजेता vs ग्रुप B रनर-अप (अबू धाबी)
25 सितम्बर - ग्रुप A विजेता vs ग्रुप B विजेता (दुबई )
26 सितम्बर - ग्रुप A रनर-अप vs ग्रुप B रनर-अप (अबू धाबी) फाइनल:
28 सितम्बर - एशिया कप 2018 फाइनल (दुबई )