फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष पांडे ने बताया, धोनी को बल्लेबाजी करते समय क्या पसंद है

Fri, 01 Sep 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
मनीष पांडे - फोटो : twitter
भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ चौथे वन-डे में शानदार अर्धशतक जमाया। इस फिफ्टी के साथ ही मनीष ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करने की दावेदारी पेश की। टीम इंडिया ने यह मैच 168 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है। भारत और श्रीलंका के बीच अब सीरीज का आखिरी मैच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
मनीष पांडे - फोटो : getty
पांडे में मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अलग-अलग विषयों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने धोनी की एक खास आदत का भी जिक्र किया। पांडे ने कहा, 'मिडिल ऑर्डर वो जगह है, जहां मैं बल्लेबाजी करता हूं। टीम इंडिया के लिए मैंने चौथे से छठे क्रम तक बल्लेबाजी की है। मुझे किसी भी स्थान पर मौका मिले, उसके लिए तैयार हूं। अगर मुझे रन बनाकर टीम में अपनी जगह स्थायी करने का अवसर मिलता है तो मैं इस मौके को नहीं गंवाऊंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
मनीष पांडे - फोटो : PTI
मनीष पांडे ने आगे कहा, 'मेरा लक्ष्य क्रीज पर समय बिताकर गेंद को समझना और फिर हिट करने का था। मैंने थोड़ा समय लिया और फिर अपने स्ट्रोक्स खेले। जब मैं क्रीज पर उतरा तब सामने विकेट गिरे, लेकिन मैंने स्ट्राइक रोटेट करना सही समझा।'

4 of 5
धोनी और मनीष पांडे
धोनी के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के बारे में पांडे ने कहा, 'धोनी प्रेरणादायी व्यक्ति हैं। उनके साथ बल्लेबाजी करते समय मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैंने उनके साथ पहले भी खेला है और जानता हूं कि उनके खेलने का अंदाज कैसा है। उन्हें कैसे स्ट्राइक रोटेट करना पसंद है। मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। वो आपको हर समय सलाह देते हैं, जिसका आपको काफी फायदा मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manish Pandey
मनीष पांडे ने माना कि दक्षिण अफ्रीका में खेलने का फायदा मिला। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गयी टीम इंडिया 'ए' के साथ मनीष पांडे भी वहां मौजूद थे। अपने अनुभव के बारे में बातचीत करते हुए मनीष ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में मिले अनुभव का यहां काफी फायदा मिला। आपको धैर्यपूर्वक अपने मौके का इंतजार करना होता है। इसलिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टूर्नामेंट खेलने से मुझे काफी फायदा मिला।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें