फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन एक कैलेंडर ईयर में यह कारनामा करने वाले टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बने  

Fri, 24 Nov 2017 06:40 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
अश्विन - फोटो : pti
नागपुर के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका पहले दिन पहली पारी में 205 रनों पर ऑल आउट हो गई है। जवाब में टीम इंडिया ने भी पहली पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का विकेट सस्ते में गंवा दिया है। खेल समाप्त होने पर टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा नाबाद हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
कोलकाता में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया था लेकिन नागपुर में स्पिन गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 10 में से 7 विकेट झटके। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए। इस स्लाइड में हम पहले दिन बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालेंगे। रविचंद्रन अश्विन ने साल 2017 में टेस्ट में अब तक 48 विकेट ले लिए हैं। किसी भी कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय गेंदबाज ने अब तक इतने विकेट नहीं लिए हैं। अश्विन के बाद रविंद्र जडेजा भी इस साल टेस्ट में 47 विकेट ले चुके हैं।   
विज्ञापन

3 of 5
अश्विन - फोटो : social media
रविचंद्र अश्विन ने श्रीलंकाई बल्लेबाज लहिरू थिरिमाने को एक बार फिर आउट किया। इस तरह अश्विन ने थिरिमाने को अब तक सभी फार्मेट में 12 बार आउट कर चुके हैं। इंटरनेशल क्रिकेट में अश्विन का सबसे अधिक बार शिकार थिरिमाने हुए हैं। अश्‍विन ने इससे अधिक बार किसी अन्य खिलाड़ी को आउट नहीं किया है। अश्विन ने टेस्ट में थिरिमाने को 5 बार आउट किया है। इसके अलावा टेस्ट में ही अश्विन ने दिमुथ करूनारत्ने को भी 5 बार आउट किया है। 

4 of 5
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
रविचंद्र अश्विन ने 54 मैच में अब तक 296 विकेट ले लिए हैं। इस तरह इतने टेस्ट में विकेट लेने के मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लिली ने इतने ही मैचों में 290 तथा डेल स्‍टेन ने 272 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जयसूर्या - फोटो : crictracker
श्रीलंका के बल्लेबाज दिमुथ करूनारत्ने ने अपनी 51 रन की पारी के दौरान इस साल टेस्ट में अपने 1000 रन पूरे किए। उनसे अधिक रन सिर्फ एक बल्लेबाज ने बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर ने इस साल 1097 रन बनाए हैं। करूनारत्ने कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे करने वाले श्रीलंका के दूसरे ओपनर हैं। जयसूर्या पहले ओपनर हैं। यह तीसरी बार है कि एक कैलेंडर ईयर में श्रीलंका के ओपनर ने 1000 रन बनाए हैं। इससे पहले जयसूर्या ने 1997 में 1209 तथा 2004 में 1125 रन बनाए थे।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें