भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अपने घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने के बाद 1 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट को कोहली को अपने इस फैसले के बारे में बता दिया है।
विज्ञापन
एक नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये भारतीय क्रिकेटर
2 of 4
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
आईसीसी 2018 में कोई भी टी-20 विश्व कप का आयोजन नहीं कर रहा है। ऐसे में 38 वर्षीय नेहरा ने टीम प्रबंधन से कहा कि यह उचित होगा कि अच्छा प्रदर्शन कर रहे जूनियर खिलाड़ियों को अधिक मौका मिले। ऐसी भी संभावना है कि अगले आईपीएल सेशन में आशीष नेहरा न खेलें। हालिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए उनका चयन किया गया था, लेकिन पहले दो मैचों के प्लैइंग इलेवन में उन्हें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
एक नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये भारतीय क्रिकेटर
3 of 4
आशीष नेहरा
- फोटो : IPL
1999 में किया था डेब्यू
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1999 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में किया था। अपने करियर में उन्होंने 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी-20 मैच खेले हैं। उनके नाम पर टेस्ट में 44, वनडे में 157 और टी-20 में 34 विकेट लिए हैं।
एक नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये भारतीय क्रिकेटर
4 of 4
आशीष नेहरा
ये रहा करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
आशीष नेहरा ने 2003 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। इस मैच में वह अस्वस्थ थे फिर भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने वाला प्रदर्शन किया था, लेकिन अंगुली में चोट लगने की वजह से वह फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे।